Haryana Weather Update: हरियाणा के छह जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा मौसम अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पिछले कई दिनों से एक्टिव मोड में है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 11 से लेकर 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, तेज बारिश के बाद भी तापमान में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिल रही है। बारिश बंद होते ही फिर से वो ही उमस भरी गर्मी सताने लगती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मौसम विभाग का कहना है कि आज हरियाणा के महेंद्रगढ़,रेवाड़ी ,झज्जर,गुरुग्राम, मेवात ,पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। अगले 15 अगस्त का राज्य में भारी बारिश का अनुमान है। इसलिए, लोग अपने घरों में रहें और जलजमाव वाली जगहों पर न जाएं। इसके अलावा बारिश के कच्चे घरों की दीवारें गिर सकती है। ऐसे लोग खुद का ज्यादा ध्यान रखें।

आज कितना रहेगा हरियाणा का तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अगस्त का उच्चतम तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 11 अगस्त को सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पंचकुला (एडब्ल्यूएस) में दर्ज किया गया है।

हरियाणा के किन जिलों में होगी आज बारिश

-महेंद्रगढ़
-रेवाड़ी
-झज्जर
-गुरुग्राम
-मेवात
-पलवल
-फरीदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *