Aaj Ka Rashifal: आज दिन रविवार है। तारीख 18 अगस्त है। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन आज कैसा रहेगा। जानें 18 अगस्त का राशिफल।
मेष राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
मेष राशि के जातकों के मन में आज शांति और प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
वृषभ राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वहीं भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा । व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद स बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा
पर जा सकते है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
कर्क राशि के जातकों का आज मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
सिंह राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
आज सिंह राशि के जातकों को शैक्षिक कार्यों में कठिनाई हो सकती है। आज आप सतर्क रहें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं
कारोबार के लिए विदेश यात्रा फायदेमंद रहेगी।
कन्या राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
कन्या राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
तुला राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
आज वृश्चिक राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हालांकि, खुद पर कंट्रोल रखें और गुस्सा करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
धनु राशि के जातकों के मन में आज उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मकर राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
मकर राशि के जातकों की आज वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।
कुंभ राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन, खुद पर कंट्रोल रखें। क्रोध से बचें। आज संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा और बिजनेस के काम में बिजी रहेंगे।
मीन राशि के लिए 18 अगस्त का राशिफल
मीन राशि के जातकों के जीवन में आज शांति और प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आप आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।