हरियाणा में AAP इस महीने करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपना दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विधानसभा टिकटों को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगस्त तक AAP सभी पार्टियों से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

इसके पीछे की वजह उन्होंने पहले ही बता दी है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करे और कम से कम किंगमेकर की भूमिका में रहे। इसलिए वह पहले उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है और उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है।

 

 

90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है, अब हरियाणा की बारी है। आप ने हरियाणा में अब तक 45 रैलियां की हैं और हमने साबित कर दिया है कि कोई भी पार्टी इतनी रैलियां नहीं कर सकती।

हमने अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर चुनावी बैठक की है। 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी पूरे हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

भाजपा सत्ता से बाहर

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दल मेरे पार्टी छोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं। हरियाणा में भाजपा के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने सीएम का चेहरा बदलना पड़ा। भाजपा ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अगर उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो उन्हें अपना चेहरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

पूरे प्रदेश में व्यापार चौपट हो गया है। हरियाणा में फैक्ट्रियां और दुकानें बंद हो गई हैं, इसका कारण गुंडों का राज है। हरियाणा में खुलेआम गोलियां चल रही हैं।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के दस सालों के कुशासन में हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज़्यादा आ गई है। 1 करोड़ 80 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। हरियाणा में पीने का साफ पानी नहीं है, नहर से पानी लाने के लिए लोग मजबूर हैं।

बाढ़ आने से हरियाणा डूब जाता है। बीजेपी विकास करने में नाकाम रही है, इनकी सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता आंख बंद कर सो रहे हैं। स्कूल बंद हो रहे हैं, नौकरियां युवाओं को नहीं मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *