Haryana Assembly Election: जजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने पर बोले अजय चौटाला, चुनाव में अक्सर ऐसा होता रहता है

rewarilive.in

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही जजपा के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। अब पार्टी के पास दो विधायक और बचे है, जो पार्टी से नाराज चल रहे हैं और कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, अजय चौटाला कहा ने कहा चुनाव के समय अक्सर ऐसा होता रहा है। अब कांग्रेस में ऐसी ही भगदड़ देखने को मिलेगी। इसके साथ ही जेजेपी नेता ने गठबंधन करने के भी संकेत दिए। कहा जा रहा है कि अजय चौटाला भिवानी में अपने समर्थक रोहित के पिता जयप्रकाश अहलावत के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जजपा विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार है। चुनावों में हार और जीत का फैसला जनता करेगी। हम रोज एक विधानसभा क्षेत्र को कवर कर रहे हैं।

बेफ्रिक नजर आए अजय चौटाला

वहीं जब मीडिया ने उनसे विधायकों के पार्टी छोड़ने का सवाल पूछा तो अजय चौटाला बेफिक्र नजर आएं। उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं है। चुनाव के समय में अक्सर ऐसा होता है। ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक-एक विधानसभा में 10-10 दावेदार है। जब टिकट नहीं मिलेगा तो कांग्रेस में भी इस तरह की भगदड़ मचेगी।

गठबंधन के सवाल पर बोले अजय चौटाला

खबरों की मानें, तो जब अजय चौटाला ने गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संभावनाएं हमेशा छुपी रहती है। जिससे ऐसे संकेत मिले है कि जजपा आने वाले समय में किसी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है। साल 2019 में बीजेपी ने जजपा के साथ गठबंधन करके ही अपनी सरकार बनाई थी। हालांकि, करीब साढ़े चार साल बाद दोनों पार्टियों को गठबंधन टूट गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में जजपा को 90 में से 10 सीटे मिली थी। इन 10 सीटों पर ही जजपा बड़ी किंगमेकर पार्टी बनी थी ।

एक अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव

बता द हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। चार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेश की सभी राजनीतिक दलों और टिकट पाने वाले दावेदारों ने भी अपने समीकरणों पर मंथन शुरू कर दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *