Karva chauth Vrat 2024 : हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि इस बार करवा चौथ का व्रत कब है और महिलाएं कैसे पूजा कर सकती हैं।
इस साल करवा चौथ का व्रत कब है
अधिकांश जगहों पर करवा चौथ का व्रत अविवाहित लड़कियां भी मनचाहा वर पाने या शादी में हो रही देरी या समस्या से छुटकारा पाने के लिए रखती हैं। यह व्रत केवल सुहागिन महिलाओं के लिए ही होता है, महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भी यह व्रत रखती हैं।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:40 बजे शुरू होगी और अगले दिन 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी।
इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का पारण भी किया जाता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 बजे से 7:01 बजे तक रहने वाला है। इस दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7:55 बजे होने वाला है।
महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं
हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है और हर साल इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाता है। आपको बता दें कि इस दौरान भगवान गणेश की पूजा का भी विधान है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है।
भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा की जाती है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।