हरियाणा BJP में बगावत के सुर तेज, 67 में से 38 दलबदलू और बाहरी उम्मीदवारों को मिल टिकट

हरियाणा BJP में बगावत के सुर तेज, 67 में से 38 दलबदलू और बाहरी उम्मीदवारों को मिल टिकट

Haryana News : हरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें से 38 उम्मीदवार बाहरी और दलबदलू है। दो दिन से मीडिया में बीजेपी द्वारा सिर्फ 10 दलबदलुओं को टिकट दिए जाने की बात कही जा रही है। जबकि यह आंकड़ा इससे 3 गुणा बड़ा है। बाहर से आए 16 प्रत्याशी तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसी साल बीजेपी ज्वाइन की है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हैरत की बात है कि 10 साल से प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। बावजूद इसके प्रदेश का भला करना तो बहुत दूर, 10 साल में बीजेपी हरिणाणा में अपने 90 उम्मीदवार तक तैयार नहीं कर पाई।

दलबदलुओं की पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

1. 1 सितंबर को जेजेपी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिया गया।

2. 1 सितंबर को जेजेपी छोड़कर भाजपा में आए अनूप धानक को उकलाना से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया।

3. 1 सितंबर को जनचेतना पार्टी प्रमुख पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी अंबाला मेयर शक्तिरानी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन की। उन्हें कालका से टिकट दिया गया।

4. 2 सितंबर को जेजेपी छोड़कर भाजपा में आए देवेंद्र बबली को टोहाना से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया।

5. 2 सितंबर को जेजेपी छोड़कर संजय कबलाना भाजपा में शामिल हुए। उन्हें बेरी से भाजपा ने टिकट दिया।

6. 22 अगस्त को कपूर वाल्मीकि ने जजपा को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले वे इनेलो व भाजपा में भी रह चुके थे। उन्हें मंत्री बिशम्भर वाल्मीकि का टिकट काटकर बवानीखेड़ा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया।

7. 26 जुलाई को शिअद व इनेलो के करीबी रहे सरदार कमलजीत सिंह अजराना ने विधिवत भाजपा ज्वाइन की। उन्हें पिहोवा से उम्मीदवार बनाया गया है।

8. 11 जुलाई को सोनीपत के कांग्रेसी मेयर निखिल मदान ने भाजपा ज्वाइन की। उन्हें पूर्व मंत्री व भाजपा की समर्पित नेता कविता जैन का टिकट काटकर दिया गया।

9. 5 जुलाई को इनेलो छोड़कर श्याम सिंह राणा भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने कर्ण देव कंबोज का टिकट काटकर उन्हें रादौर से प्रत्याशी बनाया है।

10. 3 जुलाई 2024 को कालांवाली से अकाली दल के पूर्व प्रत्याशी व आप नेता राजिंदर देसूजोधा को भाजपा ज्वाइन करवाई गई। अब उन्हें कालांवाली से भाजपा ने टिकट दिया। मनोहरलाल ने 2019 में गंभीर आरोप लगाते हुए उनका टिकट काट दिया था।

11. 24 जून को कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल हुईं। शशिरंजन परमार का टिकट काटकर उन्हें दिया गया।

12. 11 जून को जजपा छोड़कर पवन खरखौदा ने भाजपा का दामन थामा और उन्हें इनाम में टिकट मिला।

13. 11 अप्रैल को उमेद पातुवास ने जेजेपी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। अब उन्हें भाजपा ने बाढडा से प्रत्याशी बनाया है।

14. 4 अगस्त 2022 को कांग्रेस छोड़कर कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उपचुनाव के बाद अब उनके बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर से फिर टिकट दिया गया है।

15. 4 अगस्त 2022 को कुलदीप बिश्नोई के साथ नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व भजनलाल परिवार के खास रणधीर पनिहार ने भी भाजपा का दामन थामा। उन्हें नलवा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया।

16. 21 सितंबर 2019 को भजनलाल परिवार से आने वाले दूड़ाराम बिश्नोई कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इन्हें दूसरी बार फतेहाबाद से भाजपा का टिकट मिला है।

17. 22 मार्च 2019 को नलवा से इनेलो विधायक रहे रणबीर गंगवा ने भाजपा ज्वाइन की थी। वे भाजपा से जीतकर डिप्टी स्पीकर बने थे। अब उन्हें नलवा से बदलकर बरवाला से टिकट दिया है।

18. 12 जुलाई 2019 को पृथला के बसपा विधायक टेकचंद शर्मा अपने समर्थकों समेत भाजपा में आए। उन्हें 2019 में टिकट नहीं मिला, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया।

19. 27 जून 2019 को इनेलो छोड़कर राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप भाजपा में शामिल हुए। उन्हें दोबारा भाजपा ने इंद्री से टिकट दिया है।

20. 17 जून 2019 को कांग्रेस से रोहतक मेयर रहीं रेणु डाबला ने भाजपा ज्वाइन की। अब उन्हें पार्टी ने कलानौर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

21. 14 दिसंबर 2018 को हांसी के पूर्व कांग्रेसी विधायक विनोद भयाना ने भाजपा की सदस्यता ली। अब उन्हें दूसरी बार फिर मैदान में उतारा गया है।

22. 1 नवंबर 2018 को इनेलो छोड़कर जींद के कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा ज्वाइन की। इनके पिता डॉ. हरिचंद मिड्ढा दो बार इनेलो से विधायक रहे। अब पार्टी ने इन्हें तीसरी बार मौका दिया है।

23. 2019 में इनेलो व जजपा छोड़कर देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने भाजपा ज्वाइन की। इनके पिता भी इनेलो में रहे। इस बार उन्हें उचाना से मैदान में उतारा गया है।

24. 2018 में इनेलो छोड़कर कप्तान बिरधाना ने भाजपा ज्वाइन की थी। भाजपा ने इन्हें झज्जर से प्रत्याशी बनाया है। 2014 में वे निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं।

25. 2014 में कैथल के इनेलो नेता लीलाराम गुर्जर ने भाजपा ज्वाइन की। वे 35 वर्ष तक इनेलो में रहे। अब पार्टी ने दोबारा उन्हें कैथल से टिकट दिया है।

26. इनके अलावा इसराना से कृष्णलाल पंवार इनेलो से आए थे।

27. मुलाना से बीजेपी प्रत्याशी संतोष सरवन भी कांग्रेसी थीं।

28. गोहाना से उम्मीदवार अरविंद शर्मा भी पुराने कांग्रेसी हैं। उन्होंने 15 मार्च 2019 को बीजेपी ज्वाइन की थी।

29. साढ़ौरा से उम्मीदवार बलवंत सिंह पुराने लोकदली हैं।

30. घरौंडा से उम्मीदवार हरविंदर कल्याण भी जुलाई 2014 में बसपा छोड़कर बीजेपी में आए हैं।

31. 13 फरवरी 2014 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत भाजपा में शामिल हुए। अब उनकी बेटी आरती राव को अटेली से टिकट दिया गया है।

32. कोसली से उम्मीदवार अनिल दहीना भी पूर्व कांग्रेसी हैं।

33. राव इंद्रजीत के कोटे से उम्मीदवार बने लगभग सारे ही नेता पूर्व कांग्रेसी हैं।

34. बल्लभगढ़ से उम्मीदवार मूलचंद शर्मा भी 2009 तक लोकदली थे।

35. इनके अलावा अप्रत्यक्ष बाहरी उम्मीदवारों की बात करें तो 10 मार्च को करतार भड़ाना ने भाजपा ज्वाइन की और अब उनके बेटे मनमोहन भड़ाना को समालखा से शशिकांत कौशिक का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया है।

36. कई पार्टियों में रहे पूर्व मंत्री व सतपाल सांगवान ने अप्रैल 2024 में ही बीजेपी ज्वाइन की थी। इसके बाद 2 सितंबर को उनके जेलर बेटे सुनील सांगवान भी भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें हाथों-हाथ बबीता फौगाट का टिकट काटकर दादरी से प्रत्याशी बनाया गया।

37. सांपला से मंजू हुड्डा और महम से दीपक हुड्डा मूल रूप से भाजपा कैडर से नहीं हैं। रोहतक जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने तो 27 दिसंबर 2022 में ही भाजपा ज्वाइन की है। तो वहीं, 12 फरवरी 2024 को कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने भाजपा का फूल पकड़ा है। इससे पहले दीपक हुड्डा और उनकी पत्नी स्वीटी बूरा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तारीफ के पुल बांधते नहीं थक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *