200MP Camera Smartphone: फोन से फोटोग्राफी करने का शौक है और अपने लिए एक शानदार कैमरे वाला Smartphone सर्च कर रहे हैं तो हमने आपके लिए 200 MP के साथ आने वाले Smartphone की एक लिस्ट बनाई है।
इस लिस्ट में Samsung, Redmi, HONOR, Realme जैसे कई कंपनी के Smartphone शामिल हैं। इन Smartphone के साथ आप आपका फोटोग्राफी एक्सपीरियंस शानदार रहेगा। यहां देखें मार्केट में 200MP Camera वाले शानदार Smartphone ऑप्शन।
1. Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
- Samsung के इस Smartphone में आपको 200MP का Primary Camera मिलेगा।
- इस फोन का 8GB RAM और 128GB Storage वेरिएंट अभी Amazon से 48,398 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1500 रुपय का Discount मिल रहा है।
- Galaxy S23 Ultra में चार रियर कैमरे हैं जिनमें Primary लेंस 200 MP का ISOCELL HP2 सेंसर है। दूसरा लेंस 12 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और अन्य दो लेंस 10-10 MP के हैं जिनमें से एक टेलीफोटो लेंस है।
- कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और VDIS मिलेगा। कैमरे के साथ 100एक्स स्पेस जूम दिया गया है।
- वहीं कैमरे में एक एस्ट्रो मोड भी मिलता है।
- फोन में 12 MP का Front Camera है।
2. Realme 11 Pro+ 5G
- Realme की 11 सीरीज के इस फोन में अभी 200MP Camera दिया गया है।
- Realme 11 Pro+ 5G Smartphone के 8GB RAM और 256GB Storage वेरिएंट को आप Amazon से 27,390 रुपये में खरीद सकते हैं।
- फोन पर 1500 रुपये तक की बैंक छूट भी है। Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर Camera सेटअप है।
- इस फोन में 200 MP का अल्ट्रा-हाई रेजोल्यूशन सेंसर मौजूद है।
- 8 MP का वाइड एंगल सेंसर और तीसरा 2 MP का मैक्रो सेंसर है। फोन से 20X जूम तक फोटो क्लिक की जा सकती हैं।
- Front Camera की बात करें तो यह फोन 32 MP सेंसर के साथ आता है। इससे आप ब्यूटी मोड के साथ और बिना ब्यूटी मोड के फोटो खींच सकते हैं।
- फोन से आप 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
3. Redmi Note 13 Pro
- Redmi का यह फोन बजट में 200MP Camera वाला Smartphone खरीदने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
- Redmi Note 13 Pro 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल Storage वाले इस फोन को Amazon से 21,999 रुपये और फ्लिपकार्ट से 21,030 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। फोन पर बैंक छूट भी है।
- Camera Features की बात करें, तो फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।
- इनमें 200 MP के मेन लेंस के साथ एक 8 MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 2 MP का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 MP का Front Camera है।
4. HONOR 90
- HONOR 90 Smartphone भी 200MP Camera ऑफर करता है।
- इसके 8GB RAM और 256GB Storage वेरिएंट मॉडल को Amazon से 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- HONOR के इस फोन में ट्रिपल Camera सेटअप है। जिसमें 200MP बैक और 50MP का सेल्फी Camera मिलता है।
- फोन में 200MP का Primary Camera, 12MP अल्ट्रा-वाइड Camera और 2MP मैक्रो लेंस है।
- इसके साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए आपको 50MP का Camera मिलता है।
5. Samsung Galaxy S24 Ultra
- Samsung के लेटेस्ट Galaxy एस24 अल्ट्रा 200MP Camera के साथ आने वाला एक बढ़िया फोन है।
- इस फोन के 12GB, 256GB वैरिएंट को आप Amazon पर 1,08,400 रुपये से खरीद सकते हैं।
- चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1500 रुपये तक की बैंक छूट है। Smartphone में बेहतरीन Camera सेटअप में से एक है।
- इसमें 200MP का वाइड Camera, 120 डिग्री व्यू वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड Camera, 5X ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और 3X ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो Camera शामिल है।
- सेल्फी के लिए, इस Smartphone में आगे की तरफ 12MP का Camera दिया गया है।