Ayushman Card : भारत में बहुत से लोग स्वास्थ्य बीमा का भारी भरकम प्रीमियम नहीं भर पाते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से एक बेहद खास Yojana चलाई जा रही है।
जिसका नाम Ayushman भारत Yojana है। इस Yojana का दूसरा नाम Ayushman भारत PM जन आरोग्य Yojana है। इस Yojana के तहत सरकार लोगों को Free में स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराती है।
Ayushman भारत यानी PM जन आरोग्य Yojana के लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक के Free इलाज की सुविधा मिलती है। इसके लिए लाभार्थी के नाम पर Ayushman Card जारी किया जाता है। इस Card की मदद से लाभार्थी Yojana के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का Free इलाज करवा सकता है।
Ayushman Card बनवाने की बात करें तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। Ayushman Card बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे Online आवेदन कर सकता है।
आप अपने स्मार्टफोन पर Ayushman Card ऐप के जरिए भी Card के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके नाम पर अभी तक Ayushman Card जारी नहीं हुआ है तो यहां जानें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।
Ayushman भारत Card के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले Ayushman भारत Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं।
- अब आपको स्क्रीन पर Am I Eligible सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Beneficiary ऑप्शन को चुनकर मोबाइल नंबर Verify करने के लिए आगे बढ़ें।
- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा। OTP और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करें।
- अब Search For Beneficiary पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा और Yojana में PMJAY लिखना होगा।
अब आपको राशन Card के लिए फैमिली आईडी, आधार Card या लोकेशन रूरल या लोकेशन अर्बन जैसी कई जानकारियों में से कोई एक भरनी होगी। अगर आप आधार Card की जानकारी या राशन Card की जानकारी देते हैं, तो आपकी फैमिली की डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसके बाद आपको उस व्यक्ति का नाम चुनना होगा जिसका Ayushman Card बनवाना है और उसकी डिटेल Verify करनी होगी।
- अब आधार ऑप्शन चुनें और OTP के जरिए Verify करें।
- OTP Verify होने के बाद ऑथेंटिकेशन पेज खुलेगा। यहां आपको Ayushman Card के लिए आवेदन सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद अपने आप एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको e-kyc ऑप्शन चुनना होगा।
- e-kyc के लिए आपको आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP डालना होगा।
- e-kyc के बाद आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, रिलेशन, पिन कोड, राज्य, जिला, ग्रामीण या शहरी, गांव आदि की जानकारी देनी होगी और सबमिट पर क्लिक करना होगा। इस तरह Ayushman Card के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा।