Weather Update : हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बरसात, देखें ताजा जानकारी

Weather Update : हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बरसात, देखें ताजा जानकारी

Weather Update : मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में भारी बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज यानि रविवार 22 सिंतबर को मौसम कैसा रहेगा। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाएं में कमी आने की उम्मीद से राज्य में 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क परंतु उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की उम्मीद है।

इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं।

औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब बीकानेर, सागर, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुजरती है, और फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

पूर्वोत्तर राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर है।

अगले 24 घंटों में उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशंका है। इसके प्रभाव से 23 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और मध्य मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, दक्षिणपूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *