हरियाणा में इस कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, जाने पूरा मामला

हरियाणा में इस कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, जाने पूरा मामला

Haryana से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां पर कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव लड़ एक उम्मीदवार ने अपनी जान का खतरा बताया है, जाने इससे जुड़ा पूरा मामला क्या है जिसमे उम्मीदवार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Haryana के सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) की पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको 2 अतिरिक्त गनमैन दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाषचंद ने थाना प्रभारी (SHO) को तुरंत प्रभाव से उनको गनमैन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।

गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) ने बंबीहा गैंग से अपनी जान को खतरा बताया था। इसके साथ ही डीएसपी ने सेतिया (Setia) निवास के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने की भी हिदायत पुलिसकर्मियों को दी है। पुलिस विभाग द्वारा दो अतिरिक्त गनमैन चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी तौर पर दिए गए हैं। गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) को इससे पहले 3 गनमैन मिले हुए थे और अब इनकी संख्या 5 हो गई है।

बता दें कि गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) का परिवार पुराना कांग्रेसी (Congress) है और उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस (Congress) में थे और 5 बार विधायक रहे रहे हैं। गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) की मां सुनीता सेतिया (Setia) 2014 में भाजपा की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, मगर वह हार गई थीं। इसके बाद भाजपा से उनके व परिवार के रिश्ते बिगड़ गए और सेतिया (Setia) परिवार ने भाजपा छोड़ दी थी।

1 साल पहले मिली थी धमकी

गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) को करीब एक साल पहले धमकी मिली थी। विदेश से कॉल करने वाले ने अपने आप को नामी गैंगस्टर बताते हुए 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।गोकुल (Gokul) ने इसके बाद सिरसा एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी थी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

धमकी मिलने के बाद सिरसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। एक साल पहले गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे 3 गुर्गों को सिरसा में पकड़ा था। इन गुर्गों को पंजाब की एंटी टास्क फोर्स ने सिरसा में दबिश देकर पकड़ा था।

पूछताछ में इन्होंने गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) को मारने के लिए सिरसा आने का खुलासा किया था। पंजाब पुलिस ने यह इनपुट Haryana पुलिस से सांझा किया। इसके बाद सिरसा पुलिस ने इनपुट के आधार पर उसे तीन सुरक्षा कर्मचारी दे दिए थे।

गोल्डी बराड़ के साथ फोटो

कांग्रेस (Congress) में शामिल होते ही उनके गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हुई थीं। गोल्डी के साथ गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) के 5 फोटो वायरल हुए थे। इन फोटोज के वायरल होते ही गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) ने सिरसा के विधायक गोपाल कांडा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि टिकट कटवाने के लिए ये सब किया जा रहा है। कॉलेज में साथ पढ़े हैं। अब कोई लिंक नहीं हैं।

सेतिया (Setia) ने गोल्डी बराड़ की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ भी फोटो दिखाई थी। जिस गोल्डी बराड़ के साथ सेतिया (Setia) के फोटो वायरल हो रहे हैं वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर मामले में मास्टरमाइंड है। उसने ही मर्डर की जिम्मेदारी ली थी।

सरकार उसे आतंकी भी घोषित कर चुकी है। पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती के कांग्रेस (Congress) में शामिल होते ही उनके गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हो गए। गोल्डी के साथ गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) के 5 फोटो वायरल हो रहे हैं।

कांग्रेस (Congress) में ऐसे मिली एंट्री

गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) ने प्रदेश नेतृत्व को छोड़कर वाया पंजाब से नई दिल्ली का रास्ता चुनते हुए टिकट की मांग की थी। सूत्र बताते हैं कि गोकुल (Gokul) सेतिया (Setia) पंजाब के युवा कांग्रेस (Congress) नेता एवं सांसद राजा वडिंग के जरिए कांग्रेस (Congress) के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे। सेतिया (Setia) की जॉइनिंग दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, Haryana कांग्रेस (Congress) प्रभारी दीपक बाबरिया, Haryana कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *