Hyundai भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और Suv को लेकर आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को Suv सेगमेंट में लाने की तैयारी कर रही है। तो आइए जाने इनके बारें में विस्तार रूप से
Suv
Hyundai की ओर से जल्द ही नई Suv को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी ने हाल में ही अपनी अल्काजार Suv को फेसलिफ्ट के तौर पर लॉन्च किया है। इसे भी तीन रो Suv के तौर पर लाया जाएगा।
हाइब्रिड तकनीक
Hyundai की आने वाली Suv कंपनी की पहली हाइब्रिड Suv (Hyundai Hybrid) होगी। फिलहाल इसे Ni1i के कोडनेम से पहचाना जा रहा है। इसके प्रोडक्शन वर्जन का निर्माण महाराष्ट्र में पुणे के तालेगांव प्लांट में हो सकता है।
Hyundai की ओर से Alcazar और Tucson के बीच में इस Suv को हाइब्रिड वर्जन के साथ ही सामान्य वर्जन को भी लॉन्च किया जा सकता है।
इंजन
जानकारी के मुताबिक इसमें 1़.6 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जिसके अलावा इसमें नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन का विकल्प भी दिया जाएगा।
लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस गाड़ी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल 2025 के आखिर या 2026 तक लाया जा सकता है।
किसे मिलेगी चुनौती
तीन रो वाली नई Suv को हाइब्रिड तकनीक के साथ बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। जिससे इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, MG Hector, Mahindra XUV 700 जैसी बेहतरीन Suv के साथ ही Toyota Innova Hycross MPV से भी होगा।