Exit Poll के नतीजों को BJP ने नकारा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 8 अक्टूबर को बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी

हरियाणा, बिग ब्रेकिंग, हरियाणा विधानसभा चुनाव, एग्जिट पोल, भाजपा Haryana Vidhan Sabha Election Opinion Poll Results - Follow Haryana Election Exit Poll Results Latest News, Updates,

हरियाणा में 12 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के दावे को बीजेपी ने नकार दिया है। मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

वहीं कांग्रेस एग्जिट पोल से खुश है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में BJP के खिलाफ ऐसी लहर थी कि उन्हें एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

प्रदेश की 90 सीटों पर कल शनिवार (5 अक्टूबर) को वोटिंग हुई। प्रदेश में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है। वोटिंग के बाद 12 एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं 10 साल से सत्ता में बैठी भाजपा 18 से 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

12 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भी कांग्रेस को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 27 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस में CM कुर्सी की दौड़ शुरू
कांग्रेस सरकार बनने के अनुमान के बीच सीएम की दौड़ भी शुरू हो गई है। माहौल को देखते हुए सांसद कुमारी सैलजा कल ही सालासर धाम पहुंच गईं थी। जहां उन्होंने पूजा के बाद गौशाला में सेवा की। इसके बाद पुजारी रवि शंकर ने उन्हें हरियाणा का अगला CM बनने का आशीर्वाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *