Aaj Ka Rashifal: आज दिन सोमवार है और तारीख 7 अक्टूबर है। आइए जानते है कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। आज किसी पुराने मित्र से भेट हो सकती है।
वृषभ राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपको पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं व्यर्थ की भाग-दौड़ बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कहीं से रूका हुआ धन मिल सकता है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आप व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार पर भी ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपको मन में निराशा और असन्तोष रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वहीं वाणी में सौम्यता रहेगी।
तुला राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी। आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। वहीं कई दिनों से लटके हुए काम के आज पूरा होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपको किसी भी काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है।
धनु राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपका लेखन और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि, धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आपसी मनमुटाव से बचने का प्रयास करें।
मकर राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। तरक्की के योग बनेंगे।
कुंभ राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज वाहन के रखरखाव और वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
मीन राशि के लिए 7 अक्टूबर का राशिफल
आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खचों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।