Bhojpuri Dance: नस-नस में ताजगी भर देगा आम्रपाली दुबे का धमाकेदार डांस, कातिल अदाओं से लूटी महफिल

aamrapali dubey songs

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली की कातिल अदाएं करोड़ों लोगों का दिल लूट लेती है। इन दिनों आम्रपाली दुबे का भोजपुरी डांस वाला गाना ‘ए जान’ खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में आम्रपाली दुबे के साथ सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू है जो ताल से ताल मिलाकर इस गाने को जबरदस्त बना देते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

यूट्यूब चैनल ‘एआरके म्‍यूजिक भोजपुरी’ पर यह गाना इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज हुआ है। इस गीत की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे खबर लिखे जाने तक 80 हजार से अध‍िक बार देखा जा चुका है। गाने को अरविंद अकेला कल्‍लू ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत ओम झा का है।

‘ए जान’ उन भोजपुरी गानों में से है, जिसे पहली बार सुनने के बाद ही आपका दिल नाचने लगता है। इसके बोल कानों में घुलने लगते हैं। ठीक वैसे ही जैसे अरविंद अकेला कल्‍लू गाने में कहते हैं कि नस नस में कसावट हो रही है, जिसके जवाब में आम्रपाली दुबे भी कहती हैं कि सईया जी सीने से आकर ऐसे चिपक जाओ जैसे कटहल के लासा हो। यह गाना यकीनन आपको जरूर पसंद आने वाला है, इसलिए एक बार जरूर देखें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *