Tata 4X4 SUV Launch Soon: महिंद्रा Thar को टक्कर देने आई ये धाकड़ SUV, कम कीमत में मिलेंगे गजब फीचर्स

Tata Motors 4X4 SUV,

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टाटा मोटर्स जल्द ही नई धाकड़ SUV लॉन्च करने की करने जा रही है। यह एसयूवी थार महिंद्रा को कड़ी टक्कर देने वाली है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Tata Motors ने Mahindra Thar और Jeep SUV को टक्कर देने के लिए एक मजबूत 4×4 SUV लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। जानकारी के अनुसार ऑफ-रोडिंग व्हीकल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और Tata इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Harrier EV जैसे मॉडलों के साथ कदम बढ़ा रही है। इसके अलावा, Tata के आइकॉनिक मॉडल Sierra को हाईटेक कार के रूप में पेश कर सकती है। ये Thar का कड़ी टक्कर दे सकती है।

ऑटो एक्सपो में Tata ने दिए थे संकेत

टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में Harrier EV के रूप में अपनी 4-व्हील ड्राइव क्षमताओं का प्रदर्शन किया, इससे एक बात तो साफ़ हो गई थी कि कंपनी ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स की 78वें एनुअल जनरल मीटिंग में, कंपनी ने एक Jeep जैसी SUV पर काम करने की योजना की पुष्टि की थी। इसके अलावा, टाटा Sierra को आधुनिक रूप में फिर से पेश करने की योजना बना रहा है, जो संभावित रूप से महिंद्रा थार से मुकाबला करेगी।

ट्विस्ट के साथ सिएरा की वापसी करवा सकती है टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स अपने आइकॉनिक मॉडल Sierra को एक आधुनिक ट्विस्ट के साथ फिर से पेश करने की योजना बना रहा है। इस SUV को बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ तैयार किया जाएगा, जिससे यह महिंद्रा थार को मजबूती से टक्कर दे सकती है। हालांकि ये प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में हैं और इसके सटीक विवरण का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक नए रूप में Sierra की वापसी को लेकर उत्सुकता काफी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *