हरियाणा कांग्रेस ने चुनाव में लगाया EVM हैक का आरोप, कहा- सीटों पर गड़बड़ी की गई

हरियाणा कांग्रेस ने चुनाव में लगाया EVM हैक का आरोप, कहा- सीटों पर गड़बड़ी की गई

हरियाणा में चुनावी नतीजों में कांग्रेस ने काउंटिंगके दौरान गड़बड़ी की शिकायत दी है। इस दौरान कांग्रेस नेताओ का डेलिगेशन दिल्ली में चुनाव अधिकारियों से मिला। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम के हैक होने का आरोप लगाया है। ईवीएम के हैक स 20 सीटों के नतीजों में हेराफेरी की गई।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

कांग्रेस ने पानीपत के काउंटिंग सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां शहरी सीट पर जिन EVM की बैटरी 90% चार्ज थी, उनमें से निकले 70% वोट भाजपा के पक्ष वाले थे। जिन EVM की बैटरी 40-50% चार्ज थी, उनमें कांग्रेस को लीड मिली। चुनाव आयोग ऐसी EVM को सील कर उनकी जांच करे।

8 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा इनेलो को 2 और 3 पर निर्दलीय जीते थे। तीनों निर्दलीय ने आज बुधवार को BJP को समर्थन दे दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- खास EVM , जिनकी बैटरी 99% चार्ज थी
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि हमारे पास 20 शिकायतें आईं। जिनमें 7 लिखित हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन कुछ खास EVM थीं, जिनकी बैटरी 99% चार्ज दिखा रही थी। इनसे BJP को ज्यादा वोट मिले। मतगणना के बाद बैटरी इतनी चार्ज नहीं रह सकती। हमारे संदेह का यह सबसे बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि बाकी जो सामान्य EVM थी, उनकी बैटरी 60 से 70% थी। उसमें BJP नहीं जीत रही थी। इस बारे में हमने आयोग को बता दिया है। हमने कहा है कि जिन मशीनों की शिकायत की गई है, उन्हें जांच पूरी होने तक सील किया जाए। आयोग ने हमें जांच का भरोसा दिया है।

उदयभान ने इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान का भी जिक्र किया। CM ने मतगणना से पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। भाजपा पूरी बहुमत की सरकार बनाएगी। किसी से सपोर्ट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

हुड्‌डा ने कहा- EVM से कांग्रेस डाउन हुई, डाउट होता है
डेलिगेशन में शामिल भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा का नतीजा आश्चर्यचकित करने वाला है। हर आदमी समझता था कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। सब एक्सपर्ट भी यही कह रहे थे। पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस लीड करती है। EVM की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस डाउन चली जाती है। इससे डाउट होता है। 20 के करीब कंप्लेंट आ गई हैं। कई जगह काउंटिंग डिले की गई। कई जगह पर पहले पोस्टल बैलेट नहीं गिने गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *