Raksha Bandhan 2024: इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए क्या है शुभ मूहूर्त ?

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन को हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता हैं। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। तो आज हम आपको बताएंगे रक्षाबंधन का मूहर्त और पूजा विधि

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

रक्षा बंधन का मूहूर्त

रक्षा बंधन से जुड़ी एक खास बात बहुत कम लोग जानते हैं कि भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। शास्त्र और मुहूर्त शास्त्र में भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि रक्षा बंधन का शुभ मूहूर्त कब है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति दोपहर 01.30 बजे होगी। इसके बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 बजे से रात 09:07 बजे तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट रहेगा।

रक्षाबंधन का महत्व

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भाई-बहन पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। बहनें राखी, रोली, चावल के दाने, मिठाई, दीया और रक्षा सूत्र की थाली तैयार करती हैं। बहनें अपने भाई की आरती उतारती हैं और उसके माथे पर तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं। भाई अपनी बहनों को प्यार से उपहार देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *