Haryana weather : हरियाणा समेत दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद समते कई शहरों में बारिश के आसार है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा

सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना

 

दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाले हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम हरियाणा के हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

 

 

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

मंगलवार को हरियाणा के 4 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 38 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा रेवाड़ी में 32 एमएम, रोहतक में 25.0 एमएम, सोनीपत में 23.0 एमएम और महेंद्रगढ़ में 19.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में भी 5.0 एमएम बारिश हुई. जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बारिश के चलते हरियाणा के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

मंगलवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इन दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे है। हरियाणा के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को एक तरफ बारिश के चलते जलभराव की स्थिति देखने को मिली, तो दूसरी तरफ किसान बारिश से खुश नजर आए. किसानों ने कहा कि धान की फसल के लिए बारिश अच्छी है।

 

 

हरियाणा मौसम अपडेट
मौसम विभाग के नए डायरेक्टर सुरिंदर पॉल ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में आने वाले दो दिनों के लिए अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। इसके साथ ही तेज तूफान चलने की भी आसार हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भारी बारिश हो सकती। जबकि इन इलाकों के साथ जुड़े हुए जिलों में भी हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *