अवैध संबंध से प्रेगनेंट हुई दो बच्चों की मां, गर्भपात के दौरान मौत, प्रेमी ने लाश ठिकाने लगाने के लिए कर दिया कांड

Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से सटे तालेगांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अवैध संबंध से गर्भवती हुई एक महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद प्रेमी ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके दो बच्चों को भी नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

जानिए क्या है मामला ?
ये मामला तालेगांव का है। 6 जुलाई को आरोपी प्रेमी का दोस्त रविंद्र गायकवाड़ गर्भवती महिला और उसके 5 और 2 साल के बेटे के साथ कलंबोली गया था। वहां एक हास्पिटल में प्रेमिका का गर्भपात कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 8 जुलाई को प्रेमिका की मौत हो गई।

 

 

11 जुलाई को मृतक महिला की मां ने अपनी 25 साल की बेटी और उसके दो बच्चों के गुमशुदा होने की शिकायत तालेगांव एमआईडीसी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल्स खंगाली। तब पुलिस को एक नंबर मिला। जिससे मृतक महिला ने सबसे ज्यादा बाद की थी। ये मोबाइल नंबर गजेंद्र दगड़खेर नामक व्यक्ति का था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गजेंद्र ने किया चौकानें वाला खुलासा
जब पुलिस ने गजेंद्र से पुछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गया और अपना गुनाह कबूल लिया। गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला की उसके पति से अनबन हुआ करती थी। इसलिए वह अपनी मां और दो बच्चों के साथ उसी के घर में किराए पर रह रही थी।

 

 

शादीशुदा महिला से बनाए संबंध
इस दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। गजेंद्र ने महिला के साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गयी। जब इस बात का पता गजेंद्र को लगा तो उसने उसे गर्भपात करवाने के लिए कहा और अपने दोस्त रविंद्र गायकवाड के साथ महिला को मुंबई के कल्मबोली इलाके में एक गर्भपात केंद्र में भेज दिया। इस दौरान महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। 8 जुलाई को यहां गर्भपात के दौरान महिला की मौत हो गयी।

 

 

लाश के साथ जिंदा बच्चों को भी फेंक दिया
रविंद्र ने युवती की मौत की बात गजेंद्र को बताई। जिसके बाद 9 जुलाई को वह उसके दोनों बच्चों और महिला की लाश को लेकर तलेगांव पहुंचा। यहां गजेंद्र और रवींद्र ने मिलकर महिला की लाश इंद्रायणी नदी में फेंक दी। ये सब देख बच्चे रोने लगे। जिसके बाद आरोपियो उन दोनों को भी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल गजेंद्र और रविद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *