Jija Sali Relationship: जीजा के प्यार में पागल हुई साली, सगे भाई को पता चला तो बना डाला ये खौफनाक प्लान

Jija Sali Relationship:  बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि एक बहन ने अपने जीजा के साथ मिलकर सगे भाई की हत्या करा दी। युवती के उसके जीजा से अवैध संबंध थे। जिसके चलते दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के अकुरांहा खरगी गांव की है। यहां कोमल नाम की महिला अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इसी दौरान वह अपने जीजा संजीव सिंह से प्यार कर बैठी। जब महिला के भाई को इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जीजा के प्यार में पागल महिला ने अपने सगे भाई को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

 

आरोप है कि उसने जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि कोमल ने अपने जीजा संजीव सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई की लोहे के रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

कोमल और उसके जीजा तक ऐसे पहुंची पुलिस 

पुलिस का कहना है कि मृतक रितेश की पत्नी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। एफएसएल की एक टीम रितेश के घर से पहुंची। जहां पता चला कि उसकी हत्या के बाद घर के फर्श से खून को पानी से धोया गया है। इसके बाद  पुलिस तुरंत शमशान घाट पहुंची और अधजले शव के टुकड़े उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

ज्यादा खून बहने की वजह से हुई थी रितेश की मौत 

पुलिस का कहना है कि जब रितेश की बहन कोमल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका भाई रितेश उसके अवैध संबंध का विरोध करता था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड लगने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *