Haryana Govt Employees: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारी हो सकते हैं पक्के, सैनी सरकार ने बनाई IAS अधिकारियों की टीम

Haryana Govt Employees: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को नायब सैनी सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने का ऐलान करेंगी। प्रदेश सरकार इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने 9 सदस्य की कमेटी का गठन कर दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकारी प्रदेश के योग्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी में है। इसके लिए एक टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में आठ वरिष्ठ IAS अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी पुराने कोर्ट केस और किस तरीके से कर्मचारियों को पक्का किया जाए इस पर मंथन करेंगी। कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है। जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी तमाम विषयों पर चर्चा की गई। यह कमेटी जल्द ही हरियाणा सरकार को रिपोर्ट देगी। जिसके बाद सरकार कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है।

 

 

खबरों की मानें तो हरियाणा की सैनी सरकार कर्मचारियों को 58 साल की उम्र तक नौकरी की गारंटी दी दे सकती है। इसके साथ ही पक्की नौकरी की तर्ज पर उन्हें सुविधाएं मिल सकती है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को लेकर काफी दिनों से नीति बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट में लंबित हैं। हाईकोर्ट भी राज्य सरकार को कच्चे कर्मचारियों के बारे में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आदेश दे चुका है। पिछले दिनों सरकार ने भी हाईकोर्ट में जानकारी दी थी कि सरकार इस बारे में नीति बनाने पर विचार कर रही है।

 

बता दें कि कई कर्मचारी संगठन लगातार सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *