Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को वीकेंड पर गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में शनिवार को तेज बारिश होगी। इसके अलावा चरखी दादरी, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, भिवानी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बीच पानीपत और झज्जर में शनिवार की सुबह बारिश हुई है। जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
हरियाणा में 31 जुलाई तक सुहाना रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 27 जुलाई से 31 जुलाई तक हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल चलेगी। इसके अलावा प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जैसे जिलों को को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यहां कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।