Power Weeder: ट्रैक्टर को टक्कर देने बाजार में आया ये नया कृषि यंत्र, अब महिलाएं भी आसानी से जोत सकती हैं खेत

Power Weeder : अधिकतर किसान खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों बाजार में एक नया कृषि यंत्र आया है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस कृषि यंत्र की मदद से ट्रैक्टर के जैसे ही खेत की जुताई की जा सकती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

दरअसल, इस नए कृषि यंत्र का नाम पावर वीडर (Power Weeder) है। इसका इस्तेमाल किसान अपने खेत में कर सकते हैं और यह भले ही ट्रैक्टर से छोटा हो, लेकिन काम के मामले में बड़ी-बड़ी कंपनी के ट्रैक्टरों का टक्कर देता है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पावर वीडर की मदद से छोटे हो या बड़े सभी तरह के खेत की जुताई की जा सकती है। सब्जी और फल की खेती करने वाले अधिकतर किसान इस पावर वीडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ट्रैक्टर से कहीं ज्यादा सस्ता होता है।

 

 

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं  कि पावर वीडर की मदद से सख्त मिट्टी वाला खेत में आसानी से जोता जा रहा है।

केवल 55 हजार रुपये में हर साल जोत सकेंगे अपने खेत

बता दें कि यह एक 7 हॉर्स पावर रीडर है।  इसकी बाजार में कीमत 55, 000 रुपये तक मिलता है। हालांकि, विभिन्न कंपनियों की क्वालिटी के आधार पर कीमत अलग भी हो सकती है। अगर आप चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। किसानों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी मदद से महिलाएं भी आसानी से खेत की जुताई कर सकती है। किसान इसकी मदद से हर साल अपना खेत जोत सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *