Haryana Outsourcing Employees: हरियाणा में आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी संगठन हरियाणा का धरने का नौवां दिन है। संगठन के राज्य प्रधान श्री राम रतन जी, प्रदेश कार्यकारिणी तथा हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, आईटीआई, हायर एजुकेशन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, फूड एंड ड्रग, बिजली, पशुपालन, रोडवेज, रेवेन्यू, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, ई एस आई हेल्थ केयर, वस्तुकला तथा पंचायत राज में कार्यरत कर्मचारियों ने ऐलान किया है की जब तक पक्का नहीं होते तब तक कोई भी कर्मचारी अपने घरों तथा ऑफिसों के लिए पलायन नहीं करेगा।
ये सभी कर्मचारी अपने अपने विभागों में लगभग 3 व 15 वर्षों से कार्यरत हैं। आउटसोर्स पार्ट-।। कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर लगातार सीएम सिटी करनाल मिनी सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।
पार्ट2 कर्मचारियों की भूख हड़ताल को आज 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, यदि सरकार पार्ट2 कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का नहीं करती है तो पार्ट2 कर्मचारी 72 घंटे की भूख हड़ताल तथा आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।
48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी बिंटू मोर, विकास मलिक, महेंद्र सिंह, राकेश गोरखपुरिया, सुशील, संजीव कुमार, सुरजीत कुमार तथा प्रमोद यादव।
भूख हड़ताल पर बैठने का उद्देश्य पार्ट2 कर्मचारियों की नियमितीकरण पॉलिसी लाकर पक्का करना है।
पार्ट-2 कर्मचारियों का जोश और जनून बिलकुल कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
इस मौके पर आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारी संगठन के राज्य महासचिव योगेश चंद्र, सेक्ट्री शैलेश्वर, प्रेस सचिव सतवीर, संयोजक संदीप देशवाल, सह संयोजक रवि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संजय मुंडे, धर्मेंद्र दहिया, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, रंजना कुमारी, दर्शन हुडा, जसपाल टोपरा, सुदीप सांगवान, कुलदीप कुमार , अमित पांचाल, प्रदीप राणा, ओम राम तथा आईटीआई यूनियन की प्रधान मैडम अनिता, उप प्रधान अमित ढिल्लो, जितेंद्र भड़क, मोहन सत्तार, बिजली विभाग से सुभाष रोहिला, सुनील कुमार, ग्रिवांस कमेटी से श्री अश्वनी मलिक, सवीन, राजकुमारी, सुमन, विनीता, मुकेश पटवारी, नवीन कुमार, मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के लगभग सैकड़ों की संख्या में पार्ट-2 कर्मचारी मौजूद रहें।