August 2024 Bank Holidays: अगले महीने केवल 18 दिन ही खुलेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की लिस्ट

August 2024 Bank Holidays

August 2024 Bank Holidays: अगस्त आपके लिए खूब सारी छुट्टियां लेकर आने वाला है। इस साल अगस्त में 13 दिन की छुट्टी है। जिसके चलते सरकारी कॉलेज, स्कूल और बैंक भी बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर समय निकाल सकते हैं। इसके अलावा कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त माह में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, अगले महीने में हरियाली तीज,  रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे कई बड़े त्यौहार है। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। अगस्त में का महीना 31 दिन का है। 13 दिन की छुट्टी है। इस हिसाब से अगले महीने केवल 18 दिन ही बैंक खुलेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां राज्य के त्यौहारों के हिसाब से मान्य है। जरूरी नहीं है कि 13 दिन सभी राज्य के बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त 2024 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट  August Bank Holidays List

3 अगस्त 2024- केर पूजा
4 अगस्त 2024- रविवार
8 अगस्त 2024- टेंडोंग लो रम फैट
10 अगस्त 2024-महीने का दूसरा शनिवार
11 अगस्त 2024- महिने का दूसरा रविवार
13 अगस्त 2024- इम्फाल में बैंक रहेंगे बंद (देशभक्त दिवस)
15 अगस्त 2024- (स्वतंत्रता दिवस)
18 अगस्त 2024- महीने का तीसरा रविवार है।
19 अगस्त 2024- रक्षाबंधन
20 अगस्त 2024-  (श्री नारायण गुरु जयंती) केरल के कोच्चि सभी बैंक बंद रहेंगे।
24 अगस्त 2024- महीने का चौथा शनिवार है।
25 अगस्त 2024- महीने का आखिरी रविवार है
26 अगस्त 2024- (जन्माष्टमी)। इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *