Aaj ka Rashifal: आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला दिन, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal: आज यानी गुरुवार का दिन है।श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज से अगस्त माह की शुरुआत हो गई है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें (Aaj Ka Rashifal 1 August 2024) आज का राशिफल।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मेष राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

आज यानी एक अगस्त को दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। । घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

आज वृषभ राशि के जातकों का दिन अच्छा बितेगा। मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु, आज आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और अपने विरोधियों से सावधान रहे। नौकरी-पेशा वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। प्रमोशन के चांस है। वहीं आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मौसम को देखते हुए खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

 

मिथुन राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप क्रोध करने से बचे। अगर आपको गुस्सा आप भी रहा है तो किसी और काम में अपना मन लगाए। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मां के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें

कर्क राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

कर्क राशि के जातकों का 1 अगस्त को दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आप क्रोध करने से बचे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। किसी बात को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में निवेश करेंगे तो इससे फायदा मिलेगा। किसी के मित्र के सहयोग से संपत्ति में किया गया निवेश भी फायदेमंद रहेगा। आज आप बेमतलब में गुस्सा और वाद-विवाद से बचें। मौसम को देखते हुए मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

कन्या राशि के लिए 1 अगस्त का दिन अच्छा बीतेगा। हालांकि, आज आप क्रोध करने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

तुला राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों के प्रति आप रुझान बढ़ सकता है। इसके चलते आप खरीदारी करने निकल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में थोड़ा संयम रखें। किसी से बिना वजह न उलझे। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। इसलिए खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अपने मन को भी शांत रखने की भी कोशिश करें।

धनु राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए एक अगस्त का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि, आज आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करें। दिमाग को शांत रखें। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ होगा। आज निवेश के लिए अच्छा दिन है।

 

मकर राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

मकर राशि के जातक आज व्यर्थ के क्रोध करने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको पिता का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान
की प्राप्ति होगी। सेहत का भी ध्यान रखें। वरना कोई मौसमी बीमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

कुंभ राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। हालांकि, आज आप खुद पर कंट्रोल रखें और गुस्सा करने से बचे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इससे आपके मन को शांत रखने में मदद मिलेगी।

मीन राशि के लिए 1 अगस्त का राशिफल

मीन राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षे में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी यात्रा के लिए भी जाना पड़ सकता है।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *