Haryana Weather Today: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने में प्रदेश के जिलों में अच्छी बारिश होगी। इससे उमस भरी गर्मी से तो राहत मिलेगी। साथ ही उन किसानों को भी फायदा मिलेगा, जो सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार करते हैं।
दरअसल, 30 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हुआ है। जिसके चलते लगातार बारिश हो रही है। हरियाणा के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। इससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दो अगस्त से पांच अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गुरुवार की रात भी कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सिरसा और हिसार में 13 डिग्री तक गिरा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि जहां बारिश न होने की वजह से सिरसा और हिसार का तापमान लगातार 41 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा था। बारिश के बाद अधिकतम पारे में 13 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और हिसार का अधिकतम पारा 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में पिछले 24 घंटे में औसतन 60 MM से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की है।
5 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि पांच से आठ अगस्त को हरियाणा में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा। जिसके चलते कई जिलों में बारिश होगी। अधिकांश जिलों में बारिश होगी। तरफ से वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के अनुसार अगस्त माह में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।