Haryali Teej Kothli: हरियाणा की महिलाओ के लिए खुशखबरी , सैनी सरकार आज देगी 30 हजार महिलाओं को कोथली , जानें क्या होगा खास

सैनी सरकार आज देगी 30 हजार महिलाओं को कोथली

Haryali Teej Kothli: हरियाणा के जींद की नई अनाज मंडी में बुधवार को तीज के मौके पर राज्य स्तरीय महोत्सव होगा। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की ओर से कराया जा रहा है। इस महोत्सव में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से करीब 30 हजार महिलाओं को कोथली दी जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, हरियाणा में हरियाली तीज के मौके पर कोथली का खास महत्व होता है। महिलाओं के मायके से हर साल तीज पर कोथली दी जाती है। जिसमें कपड़े,लड्डू, घेवर, महेंदी और चूड़ी समेत कई सामान होते है। इस बार हरियाणा सरकार महिलाओं को कोथली देगी। कोथली का थैला स्वयं सहायता समूहों ने बनाया है। इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। पारंपरिक लोक नृत्य कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होगा।

तीज महोत्सव के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि वितरित करेंगे। इसकार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त करने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

महिलाओं को कोथली में मिलेंगी ये चीजें

– लड्डू
-बतासे
-सुहाली
-सूट
-महेंदी
-चूड़ी
– बिंदी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *