आज के समय में हरियाणा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखता है। इसका कारण यहां की मिट्टी से निकलने वाले खिलाड़ी है। जो विदेशों में हरियाणा का झंडा गाड़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा को पहले किस नाम से जाना जाता था।
हरियाणा का इतिहास बहुत पुराना और ऐतिहासिक है। प्राचीन समय में हरियाणा ब्रह्मवर्त आर्यवर्त और ब्रहमोप्देस के नाम से जाना जाता था।
रोहतक जिले के बोहर गांव में मिले शिलालेख के मुताबिक, हरियाणा को पुराने समय में हरियंक के नाम से जाना जाता था।
यह शिलालेख 1337 विक्रम समवंत के दौरान बलबन की अवधि से संबंधित है।
सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में पाए गए पत्थर पर ‘हरियाणा’ शब्द लिखा गया था।
एक इतिहासकार के अनुसार, राजा वासुराजा ने इस क्षेत्र पर शासन किया था। वासुराजा के समय में इसे हरियाणा के नाम से जाना जाने लगा।
हरियाणा पर कई शासकों ने वर्षों तक राज किया। इनमें तोमर राजपूतों, गजनवी, मुहम्मद गौरी प्रमुख शामिल है।
आजाद भारत में हरियाणा-पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। 1966 पंजाब से अलग कर राज्य बनाया गया था।
हरियाणा 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हरियाणा में 22 जिले 7356 गांव है। हरियाणा में साक्षरता दर 75.55 प्रतिशत है।