Ford Endeavour : फिर से भारतीय सड़कों पर धमाल मचाएगी! जानें लेटेस्ट अपडेट

Ford Endeavour

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Ford एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक फुल साइज SUV के साथ भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। इस SUV में कंपनी किस तरह के फीचर्स दे सकती है और इसे किस नाम से लाया जा सकता है। इस बारे में हम आपको इस खबर में जानकारी दे रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Ford Endeavour भारत आएगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक Ford जल्द ही भारत में अपनी नई SUV पेश कर सकती है। कंपनी जिस कार के साथ भारत में वापसी कर सकती है वो SUV सेगमेंट की कार होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी सबसे पहले भारत में अपनी Endeavour की नई जनरेशन को पेश करेगी। इसके बाद दूसरी कारों को भी भारत लाया जा सकता है।

Ford Endeavour किस नाम से आएगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी फुल साइज SUV Endeavour को Everest नाम से भारत में ला सकती है। फिलहाल इस SUV को ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे कई देशों में इसी नाम से पेश किया जाता है। ऐसे में कंपनी इसे भारत में एंडेवर की जगह एवरेस्ट नाम से भी पेश कर सकती है। इससे पहले कंपनी भारत में एंडेवर नाम का इस्तेमाल करती थी क्योंकि एवरेस्ट नाम किसी दूसरी इकाई के लिए ट्रेडमार्क था। लेकिन अब फोर्ड ने एवरेस्ट नाम के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *