Haryana PGT Recruitment 2024: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, पीजीटी में निकली बंपर भर्ती

 Haryana PGT Recruitment 2024 : हरियाणा में टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने पीजीटी के 3, 069 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

जानकारी के मुताबिक,  कमीशन की ओर से इस भर्ती को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। यह पद हरियाणा और सेवात कैडर दोनों के हैं। भर्ती के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें कम से कम 25 प्रतिशत अंक लाने वाले ही सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। जिसमें कट ऑफ 35 प्रतिशत निर्धारित की गई है।

 

नोटिफिकेशन की मानें, तो पांच विषयों के पेपर अंग्रेजी माध्यम से तो 10 विषयों के पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों मीडिया से होंगे। भाषा विषय के पेपर संबंधित भाषा में ही होंगे। यानी संस्कृत पीजीटी के लिए लिया जाने वाला पेपर संस्कृत भाषा में ही होगा।

 

अंग्रेजी माध्यम – बायोलॉजी, केमिस्ट्री, होम साइंस, मैथमेटिक्स और फिजिक्स।

अंग्रेजी व हिंदी माध्यम-  कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, फाइन आर्ट, जियोग्राफी, हिस्ट्री, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी।

नोट : अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी  के पेपर संबंधित विषय की भाषा में होंगे।

 

 

इन 5 सब्जेक्ट में हैं PGT के सबसे ज्यादा पद

मैथमेटिक्स -414
फिजिक्स -410
राजनीति विज्ञान -283
केमिस्ट्री -255
बायोलॉजी -233

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *