HKRN: हरियाणा कौशल रोजगार में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

हरियाणा कौशल रोजगार में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती

HKRN: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने सफाई कर्मचारी के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अगस्त 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में इस भर्ती के लिए सफाई कर्मचारी के हजारों पद हैं। सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदक नीचे दिए गए लिंक से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

– महत्वपूर्ण तिथियां

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अगस्त 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है, जैसे ही अंतिम तिथि के बारे में कोई नोटिस आएगा, आपको सूचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के परिणाम की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी

– आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 236/- रुपये रखा गया है। इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में कोई छूट नहीं दी जाएगी। आवेदन शुल्क आपको ऑनलाइन ही भरना होगा।

– आयु सीमा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना देखें।

– पद की जानकारी और योग्यता

एक अनुमान के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 5000 से अधिक है। 08वीं पास महिला/पुरुष इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिस में भी इसके पदों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

– चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नीति के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, उसके बाद आपको दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *