हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पक्का करने की तैयारी, IAS की कमेटी गठित

 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Haryana Govt Employees: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नौ सीनियर आईएएस अफसरों की कमेटी गठित की है।

जानकारी के मुताबिक इन अफसरों की कमेटी ने कर्मचारियों के तमाम मुद्दों पर मंथन किया है। वहीं सभी विभागों से कच्चे कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। इन कर्मचारियों के लिए पॉलिसी तैयार की जा रही है।

कमिटी में ये अफसर हैं शामिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने नौ वरिष्ठ अधिकारियों की कमिटी का गठन किया है, जिसमें आईएएस वियजेंद्र कुमार, डी. सुरेश, विकास गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, जे गणेशन, पंकज, डॉ. आदित्य दहिया, जितेंद्र कुमार और राजेंद्र वर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया है।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के विकल्प तलाशेंगे अफसर

अधिकारियों की कमिटी को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के तमाम विकल्पों पर जल्दी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस रिपोर्ट को पांच अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी रखा जा सकता है।

हाईकोर्ट ने भी इस दिशा पर काम करने को कहा था

पिछले दिनों हाई कोर्ट ने भी हरियाणा सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम करने को कहा था। इसके लिए सरकार ने 13 मार्च को सभी विभागों को पांच साल से ज्यादा काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों की लिस्ट मांग ली थी। आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट वन और आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट टु के तहत लगे सभी कर्मचारियों का ब्योरा एकत्र किया जा चुका है।

बी, सी और डी श्रेणी के पदों पर पांच से 10 साल से कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा चुकी है। हरियाणा में अलग-अलग आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती हुई है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *