RRB NTPC Recruitment 2024: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब NTPC के लिए इतनी तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC Recruitment 2024: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब NTPC के लिए इतनी तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए NTPC भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने की तारीख को बढ़ा दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब ग्रेजुएट पदों के लिए 27 अक्टूबर 2024 तक और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 11,558 पदों को भरा जाएगा। इसमें Undergraduate के लिए 3,445 पद और graduate के लिए 8,113 पदों पर भर्ती होगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित पदों के लिए हिसाब से शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

गुड्स ट्रेन मैनेजर, मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर खाता सहायक सह टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर जैसे पदों के लिए, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल 12वीं पास होना चाहिए और कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी में टाइपिंग आनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *