हरियाणा में किसान के तीन सगे बेटों ने रचा इतिहास, एक साथ लगी सरकारी नौकरी, अब टीचर बनकर स्कूल में पढ़ाएंगे

मेवात से युनुस अल्वी की रिपोर्ट

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा के तीन सगे भाईयों ने इतिहास रच दिया है। इन तीनों भाइयों का चयन प्रदेश की TGT शिक्षक भर्ती में हो गया है।  यह पहला मौका है, जब किसी एक भर्ती में एक जैसे पद पर तीन सगे भाईयों ने सरकारी नौकरी लगी हो।

कहा जा रहा है कि तीनों भाईयों का यह कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये तीना प्रदेश के किस जिले से रहने वाले हैं।

दरअसल, हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा टीजीटी भर्ती का रिजल्ट जारी किया है। इसमें  नूंह जिले के गांव साकरस के तीन सगे भाईयों का चयन हुआ है। साकरस गांव में किसान हाजी शहाबुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं।

उनकी सात बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़कियां और चार लड़के हैं। शहाबुद्दीन बड़े बेटे मोहम्मद अरशद, दूसरे बेटे मोहम्मद इरशाद और तीसरे नंबर के बेटे इरफान खान ने यह परीक्षा पास की है। अब वह प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे।

सरकारी स्कूल में बढ़कर बने टीचर

खबरों की मानें, तो तीनों भाई ने अपने गांव के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा की। इसके बाद गांव के ही स्कूल से 10वीं की। वहीं दयानंद सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं की। आगे की पढ़ाई तीनों ने अलग-अलग स्कूलों से की है।

 

27 जुलाई को आयोग ने जारी किया था PGT का रिजल्ट

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2023 में मेवात कैडर के PGT के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें मोहम्मद अरशद का PGT उर्दू, मोहम्मद इरशाद और इरफान खान का PGT सामाजिक विज्ञान के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद तीनों भाईयों ने परीक्षा दी और पास हो गए।हरियाणा टीजीटी 2024 का यह परिणाम  27 जुलाई को जारी किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *