Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई से लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाशों ने मारे चाकू

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बढखासलसा के भाई से लूट का किया गया है और विरोध करने पर चाकू मारे गए है। फिलहाल,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बहालगढ़ चौक की है। यहां पर जयदेव पतंजलि स्टोर चलाते हैं। जयदेव का आरोप बदमाशों ने चाकू दिखाकर बैग छीनने की कोशिश की, विरोध किया तो चेहरे पर चाकू मार गए। उन्होंने चाकू से बचने को हाथ अड़ाए तो हाथ पर भी चाकू लगे है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी तरफ आता देख बदमाश धमकी देकर भाग गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उन्हें छूट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्टोर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *