Bhojpuri Romantic Song: आज के समय भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। जब भी निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म या गाना रिलीज होता है तो फैंस हाथों-हाथ उसे वायरल कर देते हैं। निरहुआ का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है इसमें वह आम्रपाली को छोड़ अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
“तनी देखल कारी” भोजपुरी फिल्म ” जान लेबु का” का एक रोमांटिक गाना है, जो इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। SRK म्यूजिक भोजपुरी चैनल पर ये गाना करीब 1 साल पहले ही शेयर किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
निरहुआ और अक्षरा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। वीडियो में निरहुआ किसी बात से खफा नजर आते हैं, तभी अक्षरा उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं। फिर शुरू होता है इनका रोमांटिक डांस। गाने का पूरा वीडियो आउटडोर लोकेशन पर फिल्माया गया है। अक्षरा कभी सलवार सूट में तो कभी साड़ी में धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं।