Haryana : हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया जॉब सिक्योरिटी का पत्र

Big good news for the temporary employees of Haryana

Haryana News : हरियाणा में HKRN और आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट1 और पार्ट 2 के आधार पर लगे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा में अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए नया अध्यादेश पारित किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इस अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिलने से प्रदेश के 1.20 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसमें गेस्ट टीचर भी शामिल है।

शुक्रवार को हरियाणा चीफ सेक्रेटरी तिलक राम ने जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी किया। इसे अब हरियाणा संविदा कर्मचारियों (सेवा सुरक्षा) अध्यादेश, 2024 के नाम से जाना जाएगा।

इस नए अध्यादेश के मुताबिक किसी भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या किसी अन्य व्यक्ति या प्राधिकरण के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।

पात्र अनुबंधित कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र तक काम करेंगे। इस अध्यादेश का 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

जानिए क्या-क्या मिलेगा…

इससे कौशल रोजगार निगम तथा आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 के आधार पर लगे 1.20 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को अनुबंधित कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

एक साल की सेवा के बाद सालाना वेतन वृद्धि, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और मेटरनिटी एक्ट के तहत मिलने वाले सभी लाभ मिलेंगे। पीएम-जन आरोग्य योजना-चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत अनुबंधित कर्मचारियों के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *