हरियाणा में कृषि कार्यालयों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मचा हड़कंप

कैथल कृषि विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग के रेड, खंगाले गए कार्यालय के दस्तावेज

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

कैथल कृषि विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी।

कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी चैक की व कार्यालय में दस्तावेजों को खंगाला गया।

आपको बता दे कि पिछले दिनों विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के जाली दस्तावेज पाए जाने पर उप कृषि निदेशक ने कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था वहीं दूसरी तरफ पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।

इसके बाद उक्त कर्मचारी द्वारा अप कृषि निदेशक पर गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा अप कृषि निदेशक को सस्पेंड भी कर दिया गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय में जांच के लिए पहुंची थी।

हालांकि वर्तमान में कार्यरत उप कृषि निदेशक इस रेड को सामान्य रेड बताया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने इस बारे पत्रकारों को कोई जानकारी साझा नही की।

– डॉक्टर करमचंद उपनिदेशक कृषि विभाग कैथल
कुरुक्षेत्र कृषि कार्यालय पर रेड 

कुरुक्षेत्र सैक्टर सात स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने रेड मारी। रेड से मचा हड़कंप तो ऑफिस का रिकार्ड खंगाल रही है सीएम फ्लाइंग, सम्भावित गड़बड़ी को लेकर कागजात की हो रही है गहनता से पड़ताल, DDA के पास है ड्यूल चार्ज उनके आगमन की हो रही है प्रतीक्षा

अंबाला में सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया
अंबाला सिटी में कृषि विभाग उपनिदेशक कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग की टीम सुबह कार्यालय में पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग टीम में सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम, एएसआई सुखविंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम से राजकुमार की देखरेख में चली। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक भी निरीक्षण जारी था। टीम ने विभाग में विभिन्न योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड और कर्मचारियों से जुड़ा रिकॉर्ड चेक किया। इसके साथ ही विभाग की क्या योजनाएं हैं और किन-किन लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है, उनका भी रिकॉर्ड लिया जा रहा था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *