हरियाणा में कांग्रेस और AAP का होगा गठबंधन, इतनी सीटों पर आपसी सहमति, कल होगी JOINT प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा में कांग्रेस और AAP का होगा गठबंधन, इतनी सीटों पर आपसी सहमति, कल होगी JOINT प्रेस कॉन्फ्रेंस

Haryana News : हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही महौल पूरा गरम हो गया है। हर पार्टी में उथल पुथल मची हुई है। इसी बीच हरियाणा कसे ये बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन लगभग ते हो गया है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। शनिवार देर रात को Congress प्रभारी दीपक बाबरिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच मीटिंग हुई। दोनों पार्टियों कल, 9 सितंबर को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं।

Congress ने AAP को 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट का ऑफर दिया है। इसे AAP ने मंजूर कर लिया है। इन 5 विधानसभा सीटों में 4 सीट वह हैं, जिस पर लोकसभा चुनाव में AAP-Congress के जॉइंट कैंडिडेट डॉ. सुशील गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, Congress ने एक और सीट AAP को दी है।

दीपक बाबरिया ने कहा, ‘गठबंधन को लेकर ऐसा लग रहा है कि AAP ने कम सीटों पर समझौता कर लिया है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। AAP को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।’

वहीं राघव चड्‌ढा ने कहा, ‘Congress के साथ अच्छी बातचीत हो रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. उम्मीद पर दुनिया कायम है। इस पर मैं बस इतना कह सकता हूं कि आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है। ‘

पहले 10 सीट मांग रही थी AAP

राज्य में गठबंधन को लेकर Congress-AAP के बीच 3 मीटिंग हो चुकी हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत AAP Congress से 10 सीटें मांग रही थी, Congress ने आप को 4 सीटें ऑफर की थी। 2 मीटिंगों के बाद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में Congress ने एक और सीट का ऑफर दिया।

Congress 2 लिस्टों में 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बची 58 सीटों में AAP को 5 सीट दी जा सकती हैं।

सांसद दे चुके Congress को चैलेंज

शनिवार को AAP के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि हरियाणा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से भी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमें बस पार्टी के आदेश का इंतजार है। वो जैसे ही निर्देश देंगे, हम सब कुछ बता देंगे। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जो हमें कमजोर समझ रहे हैं, भविष्य में उन्हें पछतावा होगा।

Congress नेता राहुल गांधी की तरफ से गठबंधन की पहल की गई थी। राहुल ने AAP से बातचीत के लिए 4 सदस्यों की कमेटी बनाई। जिसमें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को भी रखा गया।

Congress गठबंधन फॉर्मूले के तहत Congress AAP को 5 और सीपीआई, सीपीएम, सपा और NCP को एक-एक सीट देने को राजी है। हालांकि सपा हरियाणा चुनाव से किनारा कर गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव साधना चाह रही Congress

हरियाणा के जरिए राहुल गांधी अगले साल 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को भी साधना चाहते हैं। दिल्ली में Congress ने 1998 से लेकर 2013 तक सरकार बनाई।

इसके बाद 2013 और 2015 में हुए चुनाव में Congress खाता भी नहीं खोल पाई। अगर हरियाणा में दोनों पार्टियों का गठबंधन हो जाता है तो Congress दिल्ली में गठबंधन का दबाव बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *