हरियाणा बीजेपी में हुआ बड़ा खेला, प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया, प्रदेशाध्यक्ष को खबर नहीं

हरियाणा की राजनीति में इस बार बड़ा खेला हो रहा है। एक तरफ जहां भाजपा और कांग्रेस की टिकटों के लिए मारामारी मची हुई थी वहीं टिकट मिलने के बाद एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया और प्रदेशाध्यक्ष को इसकी खबर तक नहीं है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल हरियाणा के सिरसा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जागड़ा ने कल अपना नामांकन वापस ले लिया था। चर्चाएं थी कि भाजपा ने हरियाणा लोकहित पार्टी को सिरसा में समर्थन किया है। लेकिन इसके उलट प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को इसकी खबर तक नहीं है।

आज रोहतक में पत्रकारों के सामने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि रोहताश जागड़ा ने नामांकन वापस लिया है इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन क्यों वापस लिया है। इसके बारे में उनको बुलाकर पूछा जाएगा।

गोपाल कांडा को भाजपा के समर्थन की बात से भी मोहन लाल बडौली ने किया साफ इंकार।

कांग्रेस में सीएम कौन होगा पता ही नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस के टिकट वितरण में देखने को मिल रहा है। अपने कार्यकर्ताओं को ही कांग्रेस ने लूटा।

राहुल गांधी की बात करें तो उनके आरक्षण खत्म करने की मानसिकता सबके सामने आ गई है। कांग्रेस रोज सपना लेकर सोती है कि हरियाणा में सरकार बनाएगी, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

अब तक तो कांग्रेस को यही नहीं पता कि हरियाणा में उनका सीएम कौन होगा। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस में विद्रोह और गुटबाजी है, कांग्रेसी कुमारी सैलजा का अपमान कर रहे हैं। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आए तो जनता उन्हें भी जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *