Haryana : डेरा प्रमुख राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस

Haryana : डेरा प्रमुख राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस

Supreme Court Notice : सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) की मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही है। गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या का मामले में बरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस (Notice) जारी कर जवाब तलब किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश की जांच करने को सहमति दे दी है, जिसमें राम रहीम (Ram Rahim) और अन्य 4 आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया गया था।

कोर्ट ने दिया 4 सप्ताह का समय

बता दें कि इस हत्या के मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इसके बाद अब जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले में राम रहीम (Ram Rahim) और अन्य आरोपियों को नोटिस (Notice) जारी कर 4 सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा है।

दरअसल, यह याचिका जगसीर सिंह ने एडवोकेट सत्य मित्रा के माध्यम से दायर की थी और इस याचिका में 28 मई, 2024 को जारी आदेश को चुनौती दी गई है और इस केस कि फिर से जांच करने के मांग की गई है।

राम रहीम (Ram Rahim) पर लगे हैं कई आरोप

रणजीत सिंह के हत्या के मामले में राम रहीम (Ram Rahim) को अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया गया था। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, डेरा प्रमुख का मानना था कि गुमनाम पत्र के प्रसार के पीछे रणजीत सिंह का हाथ था।

इसके बाद उसने उसकी हत्या की साजिश रची और उसे अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, साल 2017 में राम रहीम (Ram Rahim) को 2 महिला शिष्य से बलात्कार के लिए 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

इसके साथ ही डेरा प्रमुख और 3 अन्य आरोपियों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में भी दोषी करार दिया गया था।

3 सितंबर को राम रहीम (Ram Rahim) की फरलो समाप्त

हाल ही में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) की 21 दिन की फरलो 3 सितंबर को खत्म हो गई थी। इसके खत्म होते ही राम रहीम (Ram Rahim) को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया था।

दरअसल, 13 अगस्त को उन्हें जेल से रिहा किया गया था और उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति मिली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *