हरियाणा सरकार ने जारी किया नया आदेश! सरकारी कार्यों का ठेका लेने के लिए करना होगा अब ये काम

Haryana News: हरियाणा समेत देशभर के कई अन्य राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का ध्यान पर्यावरण की ओर खींचा है। लोग पेड़-पौधों की उपयोगिता समझने लगे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सरकारी कार्यों का ठेका

उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए अपने विभागों के प्रमुख अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग और उनके अधीन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर उनके विभाग के काम का कोई टेंडर किसी ठेकेदार को दिया जाता है तो उस ठेकेदार को हरियाणा में पौधारोपण का काम करना होगा।

टेंडर की कीमत पर निर्भर करेगी पेड़ों की संख्या असीम गोयल ने कहा कि पेड़ों की संख्या टेंडर की कीमत पर निर्भर करेगी। अगर टेंडर 1 से 20 लाख तक का है तो 20 पेड़ लगाने होंगे और अगर टेंडर 50 लाख तक का है तो 50 पेड़ और अगर टेंडर 1 करोड़ का है तो 100 पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि टेंडर की कीमत के साथ-साथ पेड़ों की संख्या भी बढ़ेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उठाया गया अनूठा कदम

बता दें कि हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसका असर न सिर्फ इंसानों पर बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। कई राज्यों में लू के कारण मौतें भी हो चुकी हैं। ऐसे में परिवहन मंत्री द्वारा उठाया गया यह अनूठा कदम सराहनीय है। ऐसा फैसला लेने वाले वह देश के पहले मंत्री बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *