kal Ka Rashifal 30 July 2024:  घर से निकलने से पहले जरूर जान लें अपना राशिफल, कल इन राशि के जातकों के बनेंगे सभी काम

Kal Ka Rashifal 30 जुलाई 2024

kal Ka Rashifal 30 July 2024 : हमारी जिंदगी में अक्सर छोटी-बड़ी चीजें होती रहती हैं। कुछ लोग राशिफल में काफी विश्वास करते हैं और राशिफल के हिसाब से ही अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको 30 जुलाई का राशिफल बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप कल का भी राशिफल जान सकते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन बहुत खुशी में बीतेगा। मंगलवार के दिन आपके घर में कोई अतिथि आ सकता है। वहीं घर में नया सुख साधन जुड़ने की भी संभावना है। हालांकि, आपकी माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इसकी वजह से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। वहीं आपकी संतान की बात करें तो आपकी उनकी तरफ से शुभ समाचार मिल सकती है। वहीं जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। आज आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

उपाय – सावन का पावन महीना है, इसलिए आप भगवान शिव और हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे आपको काफी शांति मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन विशेष हो सकता है। मंगलवार को आपके नाम का बोलबाला रहने वाला है। आपका ज्ञान और नेतृत्व करने की क्षमता चारों तरफ आपको कीर्ति  देंगे। परिवार में एकता बढ़ेगी। हालांकि, संतान की ओर से आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। वहीं आज के दिन आप किसी को उधार न दें। इससे आपका पैसा फंस सकता है। वहीं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं।

उपाय – आप हनुमान चालीसा का जाप कर सकते हैं और लाल रंग का रुमाल अपने पास रख सकते हैं।

 मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज मिला-जुला रहेगा। 30 जुलाई को आप विदेशों से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। इस काम के लिए आपका दिन अच्छा है। अगर आप विदेश की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मंगलवार के दिन आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपको आंखों में जलन महसूस होगी। इसके अलावा आज पेट में दर्द की समस्या से भी परेशान रह सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। भाग्य पर भरोसा कर किसी भी तरह का कोई निर्णय न लें। वहीं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ेगा। उन्हें मनमानी सफलता नहीं मिलेगी।

उपाय – हनुमान चालीसा का जाप करें और हाथ पर लाल धागा बांधकर रखें।

 

 कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। आज आप किसी न किसी से बेवजह लड़ते रहेंगे। इसलिए आज के दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और लड़ाई-झगड़े से बचे। शाम के समय आपका आपके लाइफ पार्टनर से भी विवाद हो सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को समय दें। शाम के समय उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएं। इससे आपका और आपके पार्टनर का मूड अच्छा होगा। आज आपका रुका हुआ धन वापस आने की उम्मीद है।

उपाय – अगर आपके पास समय है तो गाय को लाल मसूर की दाल खिला सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज आपको लाइफ में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाग्य आपके अनुकूल बना हुआ है। मंगलवार को आप ज्यादा खर्च भी सकते हैं। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

उपाय – आज घर से निकलते वक्त आप कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन शुभ बनता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम पूरे होते दिखाई दे रही है। आज आपके शत्रु शांत रहेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। जिसकी वजह से आपका जेब खर्च बढ़ सकता है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद ही घर से निकलें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 30 जुलाई यानी मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके ऑफिस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज नौकरी में प्रमोशन का योग बनता दिखाई दे रहा है। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। हालांकि, आज आपको पेट का कोई रोग परेशान कर सकता है। इसलिए अपने खानपान का ध्यान रखें। संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार मिल सकते है।

उपाय – सुन्दर काण्ड का पाठ जरूर करें। इससे आपके सभी बिगड़े कामों को बनने में मदद मिलेगी और मन भी शांत रहेगा।


वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन विशेष शुभ फल लेकर आने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छा समाचार मिल सकता है। वहीं संतान को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। वहीं जो युवा प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने घर में इस बारे में बात कर सकते हैं।

उपाय –आप लाल तिलक आज जरूर  लगाएं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको सामाजिक रूप से सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। किसी की बातों में न फंसे। अपने काम से काम रखें। आज आपके कार्य क्षेत्र में लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने परिवार से मिलजुल कर रहें। वरना कोई झगड़ा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे इस राशि के जातकों को अभी थोड़ा और संघर्ष करना पड़ेगा।

उपाय – सुबह के समय गाय को रोटी जरूर खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन शुभ रहने वाला है। आज यानी मंगलवार को आपको हर कार्य में उन्नति देखने को मिलेगी। घर में अचानक किसी के आ जाने से पूरा माहौल बदल जाएगा। आज आपकी पीठ पीछे लोग चुगली कर सकते हैं। इसलिए आज आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के दिन समय जरूर बिताएं।

उपाय – सुबह के समय कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 कुम्भ राशि  

कुंभ राशि वालों के लिए 30 जुलाई का दिन आलस्य को छोड़कर मेहनत करने का है। आज आप अपनी मेहनत से किसी से भी अपना काम करा सकते हैं। वहीं अगर आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप घर और वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।

उपाय – आप शिव मंदिर में जाकर काले तिल अर्पण कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए 28 जुलाई का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप पूरा दिन चिंतित महसूस करेंगे। लग्न में राहु की स्थिति की वजह से आपके मन में बार-बार भटकाव पैदा करेगी। इसलिए आज आप अपने मन को शांत रखें। इसके लिए आप पूजा-पाठ भी कर सकते हैं।

उपाय – आप गुरु जी को लाल वस्तु भेंट कर सकते हैं।

 

 

Avi Dulgach

My Name is Avi Dulgach and I have more than 7 Years experience in Digital Media. I have worked website - Haryanaekhabar.com, Haryanapress.com, Newsbbn.in, Livebreaking.in, Haryananews.co, Sarkarinetwork.info, Haryanafamousfood.org, Naikhabar.in, Livebharatupdate.com, todaybreaking.in, Newzrajasthan.com, Timesbull.com, Todaysamachar.in, Jilekinews.com, Subhashyadav.org and some more websites.

View all posts by Avi Dulgach →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *