Majhi Ladki Yojana: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, दीवाली से पहले खाते में आएंगे 1500 रुपये

Majhi Ladki Yojana: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, दीवाली से पहले खाते में आएंगे 1500 रुपये

सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने त्योहारों के इस सीजन में बड़ी सौगात दी है। माझी लड़की बहिन योजना 2024 के तहत महिलाओं के खाते में इस महीने 1500 रुपये जमा किए जाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को 3 किस्त मिल चुकी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत इसी साल महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब महिलाओं के खातों में इस महीने चौथी किस्त जारी की जाएगी, जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।

किस दिन जारी होगी राशि?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगली किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो आगामी तीन दिनों के भीतर कभी भी यह राशि लाभार्थियों के खाते में आ सकती है। योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं का खाता आधार से लिंक और KYC पूरी है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह बात ध्यान रखें
अगर आप इस योजना के तहत लाभ उठाना चाहती हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और KYC भी पूरी हो चुकी हो। आधार से लिंक बैंक खातों में ही राशि जमा की जाएगी। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द से जल्द इसे करवा लें।

राशि दोगुनी होने का ऐलान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली से पहले ही एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो माझी लड़की बहिन योजना 2024 की राशि को दोगुना कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत अब महिलाओं को चार किस्तों में 3000 रुपए दिए जाएंगे, जिसका कुल लाभ 12000 रुपए होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *