Most Expensive Expressway: ये है भारत का सबसे महंगा और पुराना Expressway, 60 मिनट में पूरा हो जाता है 100 किलोमीटर का सफर

 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Most Expensive Expressway: देश में अब सड़कों की स्थिति लगातार बेहतर होती जा रही है। अब लंबे सफर पर निकलना काफी आसान हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कई एक्सप्रेसवे (Expressway) बनाए गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का सबसे मंहगा एक्सप्रेस वे कौन सा है और इस पर कितना टोल टैक्स देना पड़ता है। ृटृ

जानकारी के मुताबिक, भारत का पुणे-मुंबई एक्‍सप्रेस वे भारत का सबसे पहला एक्सप्रेस वे है और यह सबसे महंगा भी है। इस एक्सप्रेस वे को साल 2002 में शुरु किया गया था। हालांकि, इसके कुछ हिस्से को साल 2000 में ही शुरू कर दिया गया था। खबरों की मानें, तो मुंबई से पुणे के बीच बने इस एक्‍सप्रेस वे को बनाने में करीब 1630 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

पुणे-मुंबई एक्‍सप्रेस वे पर कितना होता है टोल टैक्स (Mumbai Pune Highway Toll Tax)

अगर आपको मुंबई और पुणे के बीच का सफर तय करना है तो आपको उसके लिए 320 रुपये देने होंगे। यह टोल टैक्स एक तरफ का है। यानी दोनों तरफ के आपको करीब 640 रुपये का टोल टैक्स देना पड़ेगा। वहीं मिनी बस और टेंपो की बात करें तो उनके लिए एक तरफ का टोल टैक्स 495 रुपये है। इसके अलावा बसों के लिए एक तरफ का टोल टैक्स 940 रुपये निर्धारिक किया गया है।

छह लेन का बना है पुणे-मुंबई एक्‍सप्रेस वे

पुणे-मुंबई एक्‍सप्रेस वे को छह लेन का बनाया गया है। इस पर वाहनों की स्‍पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की है। इस हाईवे से दोनों शहरों के बीच सफर केवल 60 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इससे पहले पुणे से मुंबई जाने में करीब 3 घंटे लगते थे।

पुणे-मुंबई एक्‍सप्रेस वे पर इतने है टोल प्लाजा Toll Plaza

पुणे और मुंबई के बीच की दूरी करीब 94 किलोमीटर है। इसके बीच में एक्सप्रेस वे पर पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें खालापुर और तलेगांव टोल प्लाजा मेन है। एक्‍सप्रेस वे पर मुख्‍य सड़क के साथ ही तीन लेन की सर्विस रोड को भी बनाई गई है।

 

 

Avi Dulgach

My Name is Avi Dulgach and I have more than 7 Years experience in Digital Media. I have worked website - Haryanaekhabar.com, Haryanapress.com, Newsbbn.in, Livebreaking.in, Haryananews.co, Sarkarinetwork.info, Haryanafamousfood.org, Naikhabar.in, Livebharatupdate.com, todaybreaking.in, Newzrajasthan.com, Timesbull.com, Todaysamachar.in, Jilekinews.com, Subhashyadav.org and some more websites.

View all posts by Avi Dulgach →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *