Most Expensive Wedding: इस शाही परिवार ने की थी भारत की सबसे महंगी शादी, प्राइवेट जेट से राजा बनकर वेडिंग अटेंड करने आए थे मेहमान

Most Expensive Royal Wedding in India: इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार ने अपने बेटे की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस शादी को देश की सबसे महंगी शादी बताया जा रहा है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। इस शादी में आने वाला हर गेस्ट किसी राजा से कम नहीं था।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रिंस जयदीप जडेजा (Prince Jaideep Jadeja) और राजकुमारी शिवात्मिका कुमार की शादी की। यह एक गुजराती शाही परिवार की सबसे महंगी शादी मानी जाती है। जडेजा शाही परिवार को राजकोट का सबसे धनी और सबसे प्रमुख परिवार माना जाता है। ये शादी जडेजा परिवार पैतृक घर रंजीत विलास में हुई थी। यह एक बड़े लॉन और 100 से ज्यादा कमरों वाला एक शाही महल है।

 

 

खबरों की मानें, प्रिंस जयदीप जडेजा और राजकुमारी शिवात्मिका कुमार की शादी के लिए इस शाही महल को एक होटल में बदल दिया गया था। कहा जाता है कि इस शादी में करीब 25 हजार मेहमान आए थे। जिनमें से अधिकतर लोगों को जडेजा के प्राइवेट जेट से लाया गया था।

 

 

शादी में हुआ था 150 करोड़​ से ज्यादा का खर्चा

इस शाही शादी को लेकर कहा जाता है कि जडेजा परिवार ने Royal Wedding में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं हजारों गरीबों को खाना खिलाया गया था। इसमें भी सात से आठ करोड़ की लागत आई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *