Haryana News: जानें विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक में से कौन हैं सबसे ज्यादा अमीर, इतनी है तीनों पहलवानों की नेटवर्थ

Haryana News:

Haryana News:  हरियाणा के पहलवान सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पेरिस ओलंपिक में भले ही विनेश फोगाट भारत को गोल्ड न दिला पाई हों, लेकिन आज पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है और भारतीय पहलवान के साथ खड़ा है। आइए जानते हैं कि इन तीनों में से किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बजरंग पूनिया की नेटवर्थ

भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। खबरों की मानें, तो पूनिया की कुल नेटवर्थ करीब 15 करोड़ रुपए है। बजरंग पूनिया की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स पहलवानी ही है। मेडल्स के साथ बजरंग को टूर्नामेंट्स जीतने पर भी कैश प्राइज मिलता है। उन्हें सरकार और फेडरेशंस की ओर से पैसा मिलता है।ॉ

खबरों की मानें, तो बजरंग पुनिया साल 2018 में रेसलिंग फेडरेशन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड में शामिल थे। ए ग्रेड के खिलाड़ियों को फेडरेशन हर साल 30 लाख रुपए देती है। वहीं साल 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट में बजरंग पूनिया का नाम शामिल था। तब तक वह ओलंपिक मेडलिस्ट भी नहीं बने थे। लिस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक वह हर साल 2.5 करोड़ रुपए कमाते थे। साल 2021 में टोक्यो में मेडल जीतने के बाद बजरंग की कमाई के कई सोर्स डेवलेप हुए है।

साक्षी मलिक की नेटवर्थ

खबरों की मानें, ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक की नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है। साक्षी ने साल 2016 में रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत को उस ओलंपिक में केवल दो ही पदक हासिल हुए थे। इसके बाद 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी ने वापसी करते हुए गोल्ड जीता था। साक्षी पहले फेडरेशन की ग्रेड बी (Group B) में शामिल थीं। उनके साथ 20 लाख रुपये का करार हुआ था। हालांकि, दो साल पहले साक्षी को सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट से बाहर कर दिया गया था।

विनेश फोगाट की नेटवर्थ

वहीं विनेश फोगाट की बात करें तो वह तीन बार की कॉमनवेल्थ चैंपियन रह चुकी हैं। खबरों की मानें, तो विनेश फोगाट की कुल नेटवर्थ 36.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनकी इनकम कुश्ती करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और युवा मामले और खेल मंत्रालय से मिलने वाले वेतन से होती है। कहा जा रहा है कि फोगाट को खेल मंत्रालय की ओर से हर महीने 50 हजार रुपये मिलते हैं। वह एक साल में छह लाख रुपए कमाती हैं। इसके अलावा रेलवे में सरकारी नौकरी से भी विनेश को सैलरी मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *