Pakistani cricketer : पहली नजर में ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

Pakistani cricketer : आपने कई क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां सुनी होंगी। लेकिन पाकिस्तान के इस क्रिकेटर की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। ये क्रिकेटर पहली नजर में ही अपने दोस्त की बहन को दिल दे बैठा। फिर 2 साल के इंतजार के बाद क्रिकेटर ने अपनी पसंदीदा लड़की से निकाह किया और आज दोनों पति पत्नी के तौर पर बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

ये कहानी है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की। उनको सैयदा खुशबख्त से पहली नजर में प्यार हो गया था। इनका ये सफर शुरू हुआ साल 2010 में। दरअसल सरफराज की दोस्ती खुशबख्त के भाई से थी जो उनके साथ अंडर 12 क्रिकेट में खेलते थे। हालांकि कुछ समय बाद खुशबख्त के भाई ने क्रिकेट से दूरी बना ली। ऐसे में सरफराज और खुशबख्त की भाई के बीच बातचीत भी बंद हो गई।

 

लेकिन सरफराज अहमद और खुशबख्त के भाई फिर 2009 में मिले। इसके बाद खुशबख्त के भाई ने सरफराज को साल 2010 में अपने घर पर बुलाया। वहां पहुंचकर सरफराज ने पहली बार खुशबख्त को देखा। इसके बाद वह पहली नजर में ही खुशबख्त को दिल दे बैठे। इसके बाद खुशबख्त भी मन ही मन सरफराज को पसंद करने लगी थीं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन घर वालों को बताने की हिम्मत नहीं हुई।

 

 

दो साल इंतजार करने के बाद सरफराज अहमद ने आखिरकार एक रोज अपनी मां को अपनी दिल की बात बताई। बेटे की पसंद को सुनकर मां ने बिना देर किए खुशबख्त के घर पैगाम भेज दिया। खुशबख्त के घर वालों भी इस रिश्ते के लिए मान गए। इसके बाद साल 2012 में सरफराज और खुशबख्त का रिश्ता तय हो गया। साल 2015 में दोनों का निकाह हो गया। इस समय दोनों एक बेटे के पैंरेट्स हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *