Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों को आज होगा धन लाभ , देखें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है। तारीख 9 अगस्त है। आइए जानते हैं कि मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। ये रहा 9 अगस्त 2024 का राशिफल।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मेष राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

मेष राशि के जातक आज  धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है ।

वृषभ राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों की आज  वाणी में मधुरता तो रहेगी। हालांकि, मन थोड़ा परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लेकिन, इसके बाद भी लाभ में कुछ कमी आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी से बेवजह न झगड़े। वरना किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

कर्क राशि के जातकों में आज  आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

सिंह राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

सिंह राशि के जातकों की संपत्ति में वृद्धि के योग आज बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए 9 अगस्त का राशिफल

कन्या राशि के जातकों की आज किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करने से ही लाभ की प्राप्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

तुला राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

तुला राशि के जातकों का आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक और शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को आज  शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। लेकिन, कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। इसकी वजह से आप ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

धनु राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

मकर राशि के जातक आज  व्यर्थ के क्रोध से बचें। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि, आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि के लिए 9 अगस्त का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का आज मन अशांत रह सकता है। खुद के मन पर कंट्रोल रखें। आलस्य भी बढ़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ सुधार होने की संभावना है।

मीन राशि के जातकों के लिए 9 अगस्त का राशिफल

मीन राशि के जातकों को परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में कमी और खर्च अधिक करने की स्थिति बन सकती है। वहीं आज नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *